सत्तर और अस्सी के दशक में एंग्री यंगमैन बने अमिताभ बच्चन की डॉन और शराबी जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने हुस्न के जलवे दिखाने वाली जीनत अमान और जयाप्रदा दो दिन में मनाली के पतलीकूहल स्थित सनो टच होटल में लगे सेट पर पहुंच रही हैं।
पैरानॉर्मल फिल्म के को प्रोड्यूसर संदीप चतुर्वेदी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि दोनों अभिनेत्रियों पर फिल्म यूनिट के वेब डिजाइनिंग से संबंधित कुछ सीन फिल्माए जाएंगे। बॉलीवुड की हॉट स्टार सनी लियोनी पर विशेष रूप से एक आइटम सांग रखा गया है।
पैरानॉर्मल फिल्म यूनिट की योजना कुदरती बर्फबारी के बीच सनी पर आइटम सांग फिल्माने की योजना है। लिहाजा, यूनिट बेसब्री से आसमान से बर्फ के फाहे गिरने का इंतजार कर रही है। इस साइंटिफिक हॉरर फिल्म के लिए पतलीकूहल में बनी सेंट्रल जेल में हीरो राजबीर के साथ
चाइल्ड आर्टिस्ट शिवांश भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। शनिवार को जेल में कई सीन फिल्माए गए। स्थानीय कोऑर्डिनेटर अनिल कायस्था और अमरचंद ने बताया होटल में बने सेट के अलावा पास के बगीचे में कब्रिस्तान को सेट बनाकर भी शूटिंग की जा रही है।