फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्लस्टर खेलों में युवाओं ने दिखाया दम, डीएवी टुटू ने की तीन ट्रॉफी अपने नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच स्कूलों के खिलाड़ियों ने लिया खो-खो स्पर्धा में हिस्सा, विजेता टीमें अब क्षेत्रीय स्तर पर करेंगी प्रतिनिधित्व
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल की खो-खो प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल टुटू में किया गया।

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में छात्र एवं छात्राओं के मुकाबले हुए। अंडर-14 बालक, अंडर-14 बालिका और अंडर-19 बालक वर्ग में डीएवी टुटू ने ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता में डीएवी लक्कड़ बाजार, डीएवी शोघी, डीएवी टुटू, डीएवी ठियोग और दयानंद पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न आयु वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल कौशल, फिटनेस और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग में डीएवी शोघी विजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में डीएवी लक्कड़ बाजार ने पहला स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत प्रदर्शन में अंडर-14 बालक वर्ग में प्रणव और अंडर-14 बालिका वर्ग में अनमोल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अंडर-17 बालक वर्ग में गिरीश और अंडर-17 बालिका वर्ग में अदिति को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। अंडर-19 बालक वर्ग में कुलबीर और अंडर-19 बालिका वर्ग में योगिता ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। विद्यालय की प्रधानाचार्य जीवन ज्योति ने समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी और टीमें अब क्षेत्रीय तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में क्लस्टर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें