फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए एंट्री न मिलने पर भड़के युवाओं ने जाम किया हाईवे, दोनों ओर लगीं वाहनों की कतारें

Mon, 13 Jan 2020 06:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना में स्थानीय इंदिरा मैदान में सेना भर्ती के लिए गेट से एंट्री न मिलने पर गुस्साए युवाओं ने सोमवार सुबह धर्मशाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। गुस्साए युवाओं ने रोष प्रदर्शन किया और दो से तीन घंटे तक एनएच पर जाम लगा दिया। चंडीगढ़-धर्मशाला एनएच पर धरना देने वाले युवाओं ने आरोप लगाया कि वे सेना भर्ती में निर्धारित समय पर पहुंच गए थे, लेकिन सेना भर्ती में भीड़ अधिक होने के कारण वे मैदान में प्रवेश नहीं कर पाए।

विज्ञापन


कई युवाओं ने गेट पर अपने दस्तावेज भी दिखाए, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। सोमवार को ऊना, बिलासपुर और हरियाणा के युवाओं की संयुक्त भर्ती थी। ज्यादा भीड़ होने के कारण मैदान में एंट्री न मिलने पर युवा गुस्सा हो गए और धर्मशाला-चंडीगढ़ एनएच पर बैठ गए।  इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एडीसी अरिंदम चौधरी और एएसपी विनोद धीमान ने युवाओं को शांत करवाया और जाम खुलवाया। 

500 में से एक युवा के दस्तावेज ही निकले सही 

- फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल सतीश कुमार ने कहा कि नौ जनवरी को दस्तावेज पूरे न होने के कारण कुछ युवा सेना भर्ती में शामिल नहीं हो पाए थे। इन्हें 13 जनवरी को फिर से मौका दिया गया था।

कुछ युवक रिजेक्ट होने के बाद फिर से फर्जी तरीके से एंट्री करना चाहते थे। इन्हें मैदान में आने से रोका गया। धरने पर बैठे करीब 500 युवाओं के दस्तावेज दोबारा से चेक किए गए। इनमें मात्र एक युवक के दस्तावेज सही पाए गए हैं।
विज्ञापन

2532 ने लगाई दौड़, 522 ही पार कर सके मैदानी बाधा

इंदिरा मैदान चल रही सेना भर्ती में सोमवार को युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इंदिरा स्टेडियम ऊना में सेना भर्ती रैली के पांचवें दिन करीब 3733 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था। सोमवार को सेना भर्ती में 2532 युवाओं ने अपनी किस्मत अजमाई। सेना भर्ती मैदान में युवकों ने 16 सौ मीटर दौड़, लांग जंप, बीम और जिग-जैग बेलेंस में अपना दमखम दिखाया। जिसमें 522 युवाओं ने मैदानी बाधा को पार कर लिया। सेना भर्ती रैली में आधी रात को युवाओं की एंट्री शुरू कर दी गई थी।

आधी रात को कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए युवा लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। शारीरिक मापदंड पूर करने के बाद सुबह तीन बजे की करीब युवाओं की दौड़ शुरू करवाई गई। कंपकंपाती ठंड में भी सेना भर्ती के लिए आए युवाओं का जोश कम नहीं हुआ। उधर, सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल सतीश कुमार ने बताया कि सेना भर्ती के पांचवें दिन के लिए 3733 युवाओं ने आवेदन किया था। जिसमें से 2532 युवाओं ने  दौड़ लगाई। उन्होंने बताया कि 2532 युवाओं में से 522 युवाओं ने दौड़ पूरी की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें