कुफरी, चायल मुंडाघाट और कोटी छात्र संगठनों के कार्यक्रम में दी शानदार प्रस्तुतियां
विज्ञापन
नाटी किंग कुलदीप शर्मा विरेंद्र सिंह और विवेक ने बटोरी वाहवाही संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में पहाड़ी, पंजाबी और बॉलीवुड गानों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। कुफरी, चायल मुंडाघाट और कोटी छात्र कल्याण संगठनों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का नाम रीत रखा था।
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि और आढ़ती एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कई एकल और सामूहिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने भी प्रस्तुतियां दीं। इनमें स्कूल और कॉलेज की छात्राओं का पंजाबी नृत्य, मिक्स नाटी, बॉलीवुड गानों पर नृत्य प्रस्तुतियां शानदार रहीं। संगठन की छात्राओं की ओर से प्रस्तुत जुन्गा फ्यूजन सहित कई कार्यक्रम पेश किए गए।
नाटी किंग कुलदीप शर्मा, पहाड़ी गायक विरेंद्र सिंह, विवेक राजटा सहित अनूप चांगटा ने भी अपने गानों से दर्शकों सहित युवाओं को नाटी डालने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में प्रकाश वर्मा, हरिंद्र ठाकुर, विजय वर्मा, रोहित ठाकुर और विवेक मांटा मौजूद रहे। इस अवसर पर रविंद्र ठाकुर, अंकित, राजु, टीटू, विक्रम ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, संजु, निशु ठाकुर, मनोज, रोहित ठाकुर, दिनेश, संजय, काकू, पूजा नेगी, अमन, जितेंद्र, संदीप, विक्की वर्मा और अरुण ठाकुर को विशेष आभार दिया गया।