फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एसपीएम मैदान में युवाओं को मुफ्त में मिलेगी खेल सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
आयोजकों से ही लिया जाएगा शुल्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के उपनगर संजौली स्थित राजीव गांधी खेल परिसर (एसपीएम मैदान) में युवाओं और खिलाड़ियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
यहां सिर्फ खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने वाले आयोजकों को शुल्क देना होगा। स्थानीय बच्चों, युवाओं और लोगों को रोजाना निशुल्क खेलने की सुविधा मिलेगी। स्थानीय पार्षद अंकुश शर्मा ने कहा कि मैदान में खेल गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले संस्थानों और संगठनों से निर्धारित नियमों के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई स्थानीय बच्चा, युवा या अन्य व्यक्ति मैदान में खेलने आता है तो उससे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। बच्चों के खेलने और खेल गतिविधियों के लिए मैदान का उपयोग निशुल्क रहेगा। नगर निगम की वित्त, संविदा एवं योजना समिति ने मैदान में होने वाले आयोजनों के लिए शुल्क तय करने का फैसला लिया है। इस पर पार्षद ने स्थिति स्पष्ट की है कि यह शुल्क किसी संस्था या संगठन की ओर से खेल प्रतियोगिता या अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर लिया जाएगा। आम जनता या खिलाड़ियों पर यह शुल्क लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शहरी विधायक हरीश जनारथा ने इस मैदान को तैयार करने में अहम योगदान दिया है। अब संजौली के युवा एसपीएम मैदान में खेल सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन



खिलाड़ियों से नहीं लेंगे शुल्क
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि युवाओं और खिलाड़ियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह शुल्क सिर्फ आयोजकों से लेंगे जो यहां प्रतियोगिता करवाएगा। पुलिस मैदान भराड़ी में भी यह शुल्क लिया जा रहा है, निगम इससे भी कम शुल्क लेगा। संजौली के युवा यहां आकर खेल सकते हैं, विपक्ष इसमें राजनीति न करें। युवाओं पर कोई शुल्क नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें