फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सेना भर्ती में आए युवाओं का एनएच पर चक्का जाम, एक घंटे तक किया हंगामा

Sat, 20 Mar 2021 05:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना

सार

  • हिमाचल के ऊना में सेना भर्ती 
  • सेना भर्ती में आए युवाओं ने जाम किया एनएच
  • युवाओं और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की
  • युवाओं को सेना भर्ती में पास नहीं करने का आरोप
विज्ञापन
युवाओं ने किया चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के इंदिरा मैदान में शनिवार को युवाओं ने सेना भर्ती के ग्राउंड टेस्ट से बाहर होने पर खूब हंगामा किया। धर्मशाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर 15 मिनट तक चक्का जाम कर दिया। इसे खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस जवानों और युवाओं में हल्की धक्कामुक्की भी हुई। जाम खुलने के बाद भी युवा एनएच पर एक घंटे तक डटे रहे। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर तक कतार लग गई। आरोप था कि दौड़ में युवाओं के दो बैचों में से केवल एक ही युवक को पास किया गया। इनका कहना है कि दो बैचों में करीब 400 युवा दौड़ में भाग ले रहे थे। उधर, सेना भर्ती निदेशक कर्नल संजीव कुमार का कहना है कि युवा ग्रुप बनाकर एक साथ दौड़ रहे थे और तय समय पर दौड़ पूरी नहीं कर पाए।     

विज्ञापन

 



शनिवार सुबह सैकड़ों युवाओं ने इंदिरा मैदान में सेना भर्ती में हिस्सा लिया। युवाओं की ग्रुपों में दौड़ करवाई गई। इस दौरान युवाओं के दो ग्रुपों में से एक ही युवक पास हो पाया। इस पर गुस्साए सैकड़ों युवक इंदिरा मैदान के बाहर 12 बजे एकत्रित हुए और अचानक नारेबाजी करते हुए एनएच पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान युवाओं ने एंबुलेंस को जाने दिया, लेकिन अन्य वाहन रोक दिए।

पुलिस ने तीन-चार बार युवाओं को हटाने का प्रयास भी किया, लेकिन दोबारा युवा सड़क पर डट गए। युवाओं की भीड़ पुलिस पर हावी होने से करीब एक घंटे तक एनएच पर हंगामा होता रहा। युवाओं ने एनएच को बैरिकेट लगाकर बंद कर दिया। पुलिस ने यहां भी एनएच बहाल करवाया। बाद में धरने के तौर पर युवा हाईवे पर बैठ गए। इस पर पुलिस ने सख्ती करते हुए धरने पर बैठे युवाओं के नाम नोट करना शुरू किए तो वे वहां से चले गए। 
विज्ञापन


इस संदर्भ में सेना भर्ती निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने बताया कि नियमों को ध्यान में रखते हुए भर्ती की जा रही है। इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि युवा ग्रुप बनाकर एक साथ दौड़ रहे थे और तय समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाए। जबकि, एक युवक ने तय समय पर दौड़ पूरी की है।

2445 में से 325 युवाओं ने पास किया ग्राउंड टेस्ट
जिला ऊना के इंदिरा मैदान में सेना भर्ती में भाग लेने के लिए बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को ऊना और हमीरपुर जिले के युवाओं के लिए भर्ती रखी गई थी। इन जिलों के 2719 युवाओं ने भर्ती के लिए आवेदन किया था। 2445 युवाओं ने ग्राउंड टेस्ट में हिस्सा लिया। इनमें से 325 युवाओं ने ग्राउंड टेस्ट पास कर लिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें