फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चंबा के युवक ने जीता स्वर्ण पदक

Thu, 13 Apr 2023 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर चंबा के रमेश कुमार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। दो दिन पहले मंडी में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम भारवर्ग में भावला पंचायत के द्रुढी गांव के रमेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में चंबा के युवक ने जीता स्वर्ण पदक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर चंबा के रमेश कुमार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। दो दिन पहले मंडी में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम भारवर्ग में भावला पंचायत के द्रुढी गांव के रमेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन


उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रमेश ने बताया कि उन्हें बचपन से कुश्ती का शौक था। जब भी गांव में कुश्ती देखने या लड़ने का मौका मिलता था तो वह उस मौके को कभी भी नहीं गंवाते थे।

उनके पिता पेशे से मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मजदूरी कर जमा किए पैसों से उन्होंने अपने बेटे को दूसरे राज्य में भेजा। यहां बेटे ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपने जिला और गांव का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने जिला और गांव का नाम रोशन करेंगे। 16 से 18 अप्रैल को अयोध्या में राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें