फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Fri, 14 Dec 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

 उपमंडल पांवटा के मिश्रवाला के समीप एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। उधर, माजरा पुलिस ने सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देहरादून-पांवटा साहिब-चंडीगढ़ एनएच पर मिश्रवाला के समीप ट्रक और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस में घायल सैनवाला निवासी गौरव कुमार (22) पुत्र परमजीत ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ डॉ. राजीव चौहान ने कहा कि सड़क हादसे के दूसरे घायल अनिल कुमार (25) पुत्र जगदीश निवासी पड़दूनी को प्राथमिक उपचार के बाद पांवटा अस्पताल से नाहन रेफर कर दिया गया है। घायल अनिल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर माजरा पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार पांवटा निहालचंद कश्यप भी सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचे।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने सड़क हादसे के मृतक गौरव के परिजनों को 50 हजार रुपये फौरी सहायता और घायल युवक के परिजनों को पांच हजार फौरी सहायता प्रदान की है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। सड़क हादसे में सैनवाला के युवक गौरव कुमार की मौत हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक अनिल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें