फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल जोरावर सिंह कॉलेज का सरकारी महाविद्यालय में होगा विलय

Fri, 14 Dec 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनेटा (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

 धमेटा के जनरल जोरावर सिंह कॉलेज का जल्द ही सरकारी महाविद्यालय में विलय होगा। मंत्रिमंडल से मंजूरी के बाद जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। जयराम सरकार ने इस कॉलेज की उपलब्धियों को देखते हुए इसके अधिग्रहण का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


जनरल जोरावर सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष हरि चंद लखनपाल ने कहा कि जनरल जोरावर सिंह कॉलेज 1995 से चल रहा है।

समिति महासचिव अरविंद रत्न ने कहा कि कैबिनेट ने कॉलेज का अधिग्रहण कर इसका धनेटा में चल रहे सरकारी कॉलेज में विलय करने को मंजूरी दे दी है। वर्तमान में धनेटा सरकारी कॉलेज स्कूल भवन में चल रहा है।

इस कारण जनरल जोरावर सिंह कॉलेज का कैंपस और भवन कॉलेज के लिए उचित है। जल्द ही इसके विलय की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिसूचना के बाद कक्षाएं इस कॉलेज में लगना शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें