फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर बात करते युवक ने नदी में लगाई छंलाग

Thu, 25 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबागांव (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कांगड़ा के लंबागांव इलाके के आलमपुर में ब्यास नदी के पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक का अभी तक कोई पता नहीं चला है। युवक ने काले रंग की टी शर्ट पहन रखी थी और पीठ में बैग लटकाया था। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आलमपुर में ब्यास नदी पर बने पुल से बुधवार एक युवक ने छंलाग दी। राहगीरों की मानें तो युवक ने कान से मोबाइल लगाया हुआ था। बुधवार करीब दो बजे एक युवक काले रंग की टी शर्ट पहन कर पुल पर फोन से किसी से बातें कर रहा था।

अभी वह बातें ही कर रहा था कि अचानक उसने पुल से छलांग लगा दी। उसके बाद भरी ब्यास में युवक का कोई अता-पता नहीं चला। इसकी सूचना लंबागांव पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अभी तक यह पता भी नहीं चला है कि युवक कहां का रहने वाला है। मामला किसी प्रेम प्रसंग से भी जोड़ा जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है। उधर, लंबागांव के एएसआई बलजीत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें