फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur News: बर्फ से जमी नाको झील में आइस स्केटिंग करने उतरे युवा

Wed, 28 Dec 2022 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर)/मनाली (कुल्लू)

सार

नाको झील में पहली बार आइस स्केटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को प्रशिक्षण शिविर का आगाज हुआ।
विज्ञापन
बर्फ से जमी झील पर आइस स्केटिंग सीखते युवा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नौर जिले के नाको झील में हांगरंग वैली के युवा आइस स्केटिंग की बारीकियां सीखेंगे। बर्फ से जमी झील पर आइस स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर का आगाज बुधवार को हुआ। शिविर में पूह खंड की हांगरंग वैली के 20 युवक-युवतियां आइस स्केटिंग के गुर सीख रहे हैं। बौद्ध गुरू सोमंग रिंपोछे की हामी के बाद शिविर लगाया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप कंवर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। किन्नौर टूरिज्म एसोसिएट अध्यक्ष चंद्र मोहन नेगी और किन्नौर स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन नेगी ने इंडियन आइस स्केटिंग एसोसिएशन और हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन का नाको झील में पहली बार प्रशिक्षण देने पर आभार जताया। इस अवसर पर पूर्गिल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के सदस्य विजय नेगी, पीडी नेगी और कलजंग नेगी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय आइस स्केटिंग स्पर्धा चार जनवरी से, हिमाचल के 13 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

चार से आठ जनवरी तक हरियाणा के गुरुग्राम में होने वाली राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम का चयन कर लिया गया है। हिमाचल टीम के 13 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। टीम में 13 खिलाड़ियों सहित चार एसोसिएशन के सदस्य शामिल हैं। 

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा में आइस स्केटिंग रिंक बनने के बाद घाटी के बच्चे इस खेल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष काजा में प्रशिक्षण शिविर लगाया। जिसमें 100 से अधिक बच्चों को प्रशिक्षित किया गया।

उन्होंने कहा कि टीम का चयन कर लिया है  और खिलाड़ी अभ्यास में जुटे हुए हैं। आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा का उन्हें बेहतर सहयोग मिल रहा है। हिमाचल की टीम में तानवी ठाकुर, सोनाल ठाकुर, नाविया ठाकुर, पृथ्वी राज ठाकुर, कुशल ठाकुर, श्वेता ठाकुर, सनाया ठाकुर, राजवीर ठाकुर, अर्णव ठाकुर, रियाश ठाकुर, विख्यात कंवर, आयरा ठाकुर और सार्थिक ठाकुर शामिल है। एसोसिएशन की ओर से सुमन ठाकुर, नीना शर्मा, अर्पण ठाकुर और रजनीश ठाकुर टीम के साथ हरियाणा के गुड़गांव जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें