फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अमृतसर का युवक शिमला में चिट्टे के साथ पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार; NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

Sun, 19 Apr 2026 03:48 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिमला पुलिस ने एक व्यक्ति को एचआरटीसी बस में चिट्टा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 26 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी युवक  अमृतसर (पंजाब) का रहने वाला है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले में पंजाब समेत अन्य राज्यों से बड़ी मात्रा में नशे की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी तरह के एक मामले में टुटीकंडी क्रॉसिंग में नियमित गश्त कर रही पुलिस की टीम ने एचआरटीसी बस को रुकवाया। जब पुलिस ने सवारियों की तलाशी ली तो एक युवक के बैग से 26 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

विज्ञापन


आरोप की पहचान राजदीप सिंह निवासी गांव पंडोरी बडेच, डाकघर बलकलां, तहसील बटाला, पुलिस थाना हरकामोह, जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुइ्र है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालूगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) की टीम शनिवार रात को टुटीकंडी क्रॉसिंग और इसके आसपास नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चंडीगढ़ की ओर से आ रही एचआरटीसी की बस में नशे की तस्करी हो रही है। इसी आधार पर पुलिस की टीम ने टुटीकंडी क्रॉसिंग में बस को तलाशी के लिए रुकवाया।

इस दौरान स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में युवक के बैग की तलाशी ली गई। इसमें से काले टेप में लिपटा पदार्थ बरामद किया गया। जांच करने पर उक्त पदार्थ चिट्टा पाया गया जिसका वजन करीब 26 ग्राम पाया गया। पुलिस की टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसे कहां बेचने की फिराक में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला पुलिस ने इस साल एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत 101 केस दर्ज किए हैं। इन मामलों में 215 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 177 आरोपी सीधे मामलों में और 38 आरोपी बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर गिरफ्तार किए गए हैं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने एचआरटीसी बस में बैठे युवक से 26 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें