फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youth Festival: आरकेएमवी शिमला के नाम रही ओवरआल ट्रॉफी, राज्यपाल ने विजेताओं को किया सम्मानित

Wed, 21 Sep 2022 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में प्रदेश भर के कॉलेजों के युवा महोत्सव में मेजबान आरकेएमवी  ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर ओवरआल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 
विज्ञापन
आरकेएमवी शिमला के नाम रही ओवरआल ट्रॉफी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में प्रदेश भर के कॉलेजों के युवा महोत्सव में मेजबान आरकेएमवी  ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर ओवरआल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। तीन दिन तक चले महोत्सव में विभिन्न स्पर्धाओं में भाषण में भाग लेने वाले कुल 50 कॉलेजों में से सीमा डिग्री कॉलेज के योगेश ने पहला, घृति ठाकुर मंडी ने दूसरा और डिग्री कॉलेज कुल्लू के अंकित ने तीसरा स्थान पाया। वाद-विवाद की स्पर्धा में आरकेएमवी निर्विका राधिका की टीम ने पहला, नाहन कॉलेज की नितिन और शिवम ने दूसरा और हमीरपुर कॉलेज की ऋृषिका, आर्यन की टीम ने तीसरा स्थान पाया। प्रश्नोत्तरी में आरकेएमवी की गीतांजली, प्रीति और अनामिका ने पहला, मंडी के यशपाल, भूपेंद्र, गुलाब ने दूसरा और चंबा कॉलेज की टीम में शामिल रोहित, दीप और राजेंद्र ठाकुर ने तीसरा स्थान पाया। 

विज्ञापन


काटूर्निंग स्पर्धा में जवाहर लाल नेहरू फाइन आर्ट कॉलेज के आर्यन कश्यप ने पहला, पीजी सेंटर के गौरव शर्मा दूसरे, कुल्लू की साक्षी शर्मा तीसरे, पोस्टर मेकिंग में पीजी सेंटर की सुष्मिता राय ने पहला, आरकेएमवी की रजनी दूसरे, फाइन आर्ट कॉलेज शिमला के राहुल सोनी तीसरे, कोलॉज मेकिंग की स्पर्धा में आरकेएमवी की अंजली प्रथम, एचपीयू की मुस्कान को दूसरा, सोलन के दीपक ने तीसरा स्थान पाया। ऑन स्पॉट पेंटिंग स्पर्धा में एचपीयू के विकास सिंह प्रथम, जेएलएन फाइन आर्ट कॉलेज के मानिक चौहान दूसरे, आरकेएमवी की सिया शांडिल तीसरे, फोटोग्राफी में ऊना कॉलेज के ऋृषभ ने पहला, धर्मशाला के आदित्य दूसरे, आरकेएमवी की मोनिका ने तीसरा, रंगोली में ढलियारा कॉलेज की नीतु पहले, धर्मशाला की रिता दूसरे, सोलन कॉलेज की खुशनुमा मलिक तीसरे, क्ले मॉडलिंग में चौड़ा डिग्री कॉलेज के आर्यन मेहता पहले, ऊना की स्मृतिका शर्मा दूसरे, सीमा कॉलेज की अनिता तीसरे स्थान पर रही। 

लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें युवा : राज्यपाल 
युवा महोत्सव के समापन पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि नशे से हमेशा दूरी बनाकर रखें। लक्ष्य तय कर उसकी प्राप्ति के लिए बिना रुके प्रयास करते रहें। जिस व्यक्ति का कोई लक्ष्य नहीं, उसके जीने के कोई मायने नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें