थाना क्षेत्र शिलाई के तहत आने वाली बाली कोटी पंचायत के गांव कोटी में बुधवार सुबह नेड़ा खड्ड को पार करते समय एक युवक के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। युवक मवेशियों सहित उफनती खड्ड को पार कर रहा था।
मवेशी खड्ड पार कर गए लेकिन युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। उधर खबर मिलते ही गांव के दर्जनों लोग युवक को तलाश करने नेड़ा खड्ड पहुंचे। लेकिन घंटों तलाशने के बाद ग्रामीण गंदले पानी में युवक को नहीं ढूंढ पाए।
जानकारी के अनुसार इलाके में मंगलवार देर रात एवं बुधवार तड़के से शुरू हुई भारी वर्षा के कारण नेड़ा खड्ड उचानक उफान पर आ गया।