फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी शहर में युवक की संदिग्ध मौत, चिट्टे की ओवरडोज की आशंका

Sat, 14 Oct 2023 07:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चिट्टे की ओवरडोज से मौत होनी पाई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी शहर में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टता मौत का कारण चिट्टे की ओवरडोज बताई जा रही है। युवक मंडी जिले की अभिलाषी यूनिवर्सिटी चैलचौक में पढ़ रहा था। इससे पहले युवक चंडीगढ़ में था और चार महीने पहले ही आया था। बताया जा रहा है कि युवक को नशे की लत चंडीगढ़ में लगी थी।

विज्ञापन


मंडी पुलिस के अनुसार आर्यन ठाकुर 19 पुत्र जगदीश ठाकुर गांव एवं डाकघर सदयाणा तहसील मंडी बीते शुक्रवार शाम को मंडी में अपने एक दोस्त के क्वार्टर चंद्रलोक मंडी पहुंचा था। यहां वे नशे में था और ठीक से बैठ नहीं पा रहा था। शनिवार सुबह करीब 7:30 जब उठे तो दाेस्त ने देखा कि उसके नाक और मुंह से झाग निकली हुई थी और हिल डुल नहीं रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए जोनल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने मौत पर किसी भी तरह का शक न होने का हवाला देते हुए शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चिट्टे की ओवरडोज से मौत होनी पाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें