फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू के स्वर रंग महोत्सव में नाटी पर जमकर नाचे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोत्सव में विपिन सागा और कुलदीप ने भी जमाया रंग
विज्ञापन

विभागाध्यक्षों को उनके योगदान के लिए किया सम्मानित
विद्यार्थियों ने गीत, संगीत की प्रस्तुतियां देकर जमाया रंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संगीत विभाग ने बुधवार को विवि सभागार में स्वर रंग महोत्सव का आयोजन किया।

पहली बार विभागीय स्तर पर सभागार में आयोजित इस महोत्सव में विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महोत्सव में विभाग के छात्र-छात्राओं ने गायन, वादन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर रंग जमाया। इसमें गजल, कव्वाली, लोक नृत्य और पहाड़ी नाटी आकर्षण का केंद्र रहीं। महोत्सव में विपिन सागा और कुलदीप इवनिंग स्टार रहे। उन्होंने अपने गीतों से सबको झूमने पर मजबूर किया। आयोजन में आर्थिक सहयोग करने वाले उद्योगपति मुकेश विज और विवि की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। संगीत विभागाध्यक्ष प्रो. जीत राम शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. नंद लाल गर्ग, प्रो आरएस शांडिल, प्रो. सीएल वर्मा, प्रो. पीएन बंसल को विभाग की ओर से स्मृति चिह्न, शाॅल और टोपी देकर सम्मानित किया। विभाग के शिक्षक मदन झालटा ने मंच का संचालन किया। महोत्सव में राहुल बंसल ने सितार वादन, तरुण, अक्षय, शीतल और पलक की जुगलबंदी को सराहा गया। साक्षी शर्मा, काजल और अक्षिता ने गजलें गाकर वाहवाही बटोरी। अविरल ने शास्त्रीय नृत्य, अभिषेक ने ठुमरी, मुस्कान ने लोक गायन, भरत और साथियों ने कव्वाली, कुलदीप चंदेल ने समूह गान, कोमल, तरुण, विशाल, उर्मिल और ऋचा ने भी संगीत की प्रस्तुति दी। दीपाली ने लोक गायन, अंजलि ने वेस्टर्न गायन जैसी प्रस्तुतियां देकर रंग महोत्सव में संगीत के रंग भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें