फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के बयान से युकां खफा, फूंका पुतला

Sun, 05 Apr 2015 01:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा की अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार को यूथ कांग्रेस की शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण और कुसुम्पटी इकाई ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


युकां कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस शिमला शहरी इकाई के अध्यक्ष आकाश सैणी ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री का बयान महिला जाति का अपमान है।

सैणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस प्रकरण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। साथ ही दोषी केंद्रीय मंत्री को पद से हटाने और सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर युकां शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष अमित कोहली, कसुम्पटी के अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव सुनील कुमार और नरेश कुमार ने विचार रखे।

प्रदर्शन में लोकसभा युवा कांग्रेस महासचिव रिपना कलसाईक, शिमला शहरी युवा कांग्रेस के महासचिव गौरव कुमार, शिमला ग्रामीण के महासचिव तरुण भारद्वाज, विजय कुमार, अर्जुन गोसाई, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष एलोद चौहान, प्रतीक शर्मा, रविदत्त, गौरव चंदेल, बंटी शांडिल, अनिल शांडिल, रजत, पूजा, सृष्टि, नेहा, निशा ठाकुर, शिवांगी, विनोद, हंस राज, मेहर सिंह कंवर, नितिन, साहिल, बलविंद्र, राजू, अमनदीप, ललित और बृजमोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें