फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सस्ती लोकप्रियता हासिल करने को बयानबाजी कर रहे अरुण'

Mon, 10 Jul 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश युवा कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसीलिए अरुण धूमल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह पर व्यक्तिगत और निराधार आरोप लगा रहे हैं। अरुण धूमल का न तो कोई राजनीतिक जीवन है और न ही जनता में कोई आधार है।
विज्ञापन


इसीलिए बयानबाजी करके वह केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। युकां के राज्य उपाध्यक्ष शेखर सेठी, प्रदेश महासचिव विवेक कुमार, यदोपति ठाकुर, अजय मौदगिल, अजय कंवर, प्रदेश सचिव सुनील शर्मा गट्टू, हमीरपुर लोकसभा अध्यक्ष रणबीर राणा, शिमला लोकसभा अध्यक्ष संजय ठाकुर, कांगड़ा लोकसभा सीट के अध्यक्ष सुनील शर्मा और मंडी लोकसभा अध्यक्ष आदित्य विक्रम


सिंह ने कहा है कि हिमाचल में भाजपा की बुरी तरह से असफल हुई रथयात्रा से भाजपा के नेता बौखला गए हैं। अरुण धूमल जैसे लोग जो अपने राजनीतिक परिवार और पृष्ठभूमि के दम पर बयानबाजी करते घूम रहे हैं, उन्हें यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कद राजनीति में जितना बड़ा है, उसकी परछाई भी बनने में अरुण धूमल जैसे लोगों को पूरी जिंदगी लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें