फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के टावर पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत

Wed, 30 Jun 2021 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जसूर (कांगड़ा)

सार

आशंका जताई जा रही है कि युवक जूते, मोबाइल और पर्स रखकर टावर पर चढ़ा है। ऐसे में वह हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूरपुर थाने के तहत कस्बा जसूर के नजदीक सिनेमा हाल नामक स्थान पर एक युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। इससे हाई वोल्टेज बिजली तारों से करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान राहुल (20) पुत्र लेखराज निवासी भलून तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। युवक बीते मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से सब्जी मंडी जसूर के लिए निकला था। वह सब्जी मंडी में आमों की भराई का काम करता था।

विज्ञापन


सिनेमा हाल जगह में हाई वोल्टेज टावर के पास युवक के जूते, मोबाइल और पर्स भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक जूते, मोबाइल और पर्स रखकर टावर पर चढ़ा है। ऐसे में वह हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, बताया जा रहा है घटना वाली जगह पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। इस कारण किसी को भी इस घटना का पता नहीं चला।

बुधवार सुबह लोगों को युवक का शव देखकर पुलिस को सूचित किया। नूरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि आत्महत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें