फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक, व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है ये फोटो

Mon, 11 Aug 2014 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तिरंगा खूब छाया हुआ है। युवा पीढ़ी 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन


भले ही समारोह को अभी कुछ दिन हैं, लेकिन फेसबुक और व्हट्सएप यूजर्स अपने प्रोफाइल फोटो की जगह तिरंगा लगाकर देश भक्ति की भावना का इजहार कर रही है। युवा साथियों से भी अपनी प्रोफाइल फोटो की जगह तिरंगा फहराने की अपील कर रहे हैं।

मैसेज के जरिये तिरंगे की तस्वीर भी साथियों को भेजी जा रही है। युवाओं में अपूर्व शर्मा, प्रणव शर्मा, धैर्य शर्मा, उदय, कौस्तुव, आर्यन, हर्षित चक्रवर्ती के अनुसार स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए सोशल नेट्वर्किंग साइट्स के यूजर्स ने तिरंगा फहराने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


सभी मित्र प्रोफाइल फोटो की जगह तिरंगा लगाकर अपनी भावना प्रकट कर रहे हैं। पहले इन सोशल नेट्वर्किंग साइट्स पर राष्ट्र भाषा हिंदी का प्रचलन बढ़ा तो अब देश भक्ति की भावना का इजहार भी युवा खुले दिल से कर रहे हैं।

तेजी से प्रचलन में आ रही सोशल नेट्वर्किंग साइट्स यंगिस्तान का एक ठिकाना बन चुकी हैं। देश भर के लाखों यूजर आपस में न मिलते हुए भी अपनी भावनाओं का इजहार कर देते हैं।
विज्ञापन


विदेशों में बैठे दोस्तों एवं परिजनों से बात करने के लिए यह साइट्स अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान करने से युवाओं की सोच भी सकारात्मक बनाने में यह साइट्स अहम भूमिका निभाने का जरिया बन गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें