फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मंडी के सरवाल में युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, 14 दिन पहले हुई थी सगाई

Mon, 23 Jun 2025 12:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटली (मंडी)

सार

मंडी जिले के उपमंडल कोटली की ग्राम पंचायत धनियारा के सरवाल गांव में की युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से युवती की माैत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल कोटली की ग्राम पंचायत धनियारा के सरवाल गांव में की युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सुमन (20) पुत्री दिलीप सिंह के रूप में हुई है। सुमन के पिता दिलीप सिंह भारतीय तिब्बत सीमा बल में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि 14 दिन पहले सुमन की सगाई हुई थी। इससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल था।

विज्ञापन


लड़की के पिता दिलीप सिंह भी बेटी की सगाई के चलते इन दिनों घर आए हुए थे। पूरा परिवार इस सगाई से काफी खुश भी था। एक दिन पहले परिवार के सदस्यों ने मिलकर खेतों में धान की रोपाई का काम किया था। रविवार को जैसे ही बेटी की तबीयत खराब हुई तो उसे जोनल अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना प्रभारी देश राज मौके पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें