फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी ने पहले जहर खाया, फिर कर लिया आत्मदाह, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Tue, 03 Dec 2019 11:56 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना जिले क गगरेट के वार्ड-2 में रहने वाले एक कारोबारी ने पहले जहर खा लिया और उसके बाद खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। कारोबारी ने घर के स्टोर में घटना को अंजाम दिया। घर के अन्य लोग बाहर धूप में बैठे हुए थे। चीख-पुकार सुनकर कारोबारी के बेटे ने पिता को बचाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। पिता को बचाते हुए बेटा भी झुलस गया।पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह घटना के बाद परिजन मोहिंद्र सिंह को तुरंत गगरेट सिविल अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर रूप से जलने और जहर निगलने की वजह से मोहिंद्र की ऊना अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोहिंद्र सिंह गगरेट में ही आभूषणों की दुकान चलाते थे। वह कुछ दिनों से परेशान थे, लेकिन परिजनों को भी इसका कारण पता नहीं चल पाया। मोहिंद्र क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी थे। उनकी इस तरह से मौत पर गगरेट बाजार भी शोकाकुल हो गया है। अभी तक पुलिस जांच में भी आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। गगरेट पुलिस थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने कहा कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। छानबीन के बाद ही इस घटना के कारणों का खुलासा किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें