फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: उफनती सतलुज नदी में कूदा युवक, लापता

Mon, 05 Jul 2021 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर

सार

जानकारी के मुताबिक मामला सोमवार दोपहर बाद करीब बजे का है, जब युवक जगातखाना पुल से सतलुज नदी में कूद गया। पानी के तेज बहाव में कुछ ही दूरी तक युवक दिखाई दिया और इसके बाद उफनती नदी में लापता हो गया। 
विज्ञापन
उफनती सतलुज नदी में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर शहर को कु्ल्लू जिले से जोड़ने वाले जगातखाना पुल से सोमवार दोपहर एक युवक सतलुज नदी में कूद गया। पुलिस ने युवक की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और यहां घर-घर जाकर कालीन बेचने का काम करता था। जानकारी के मुताबिक मामला सोमवार दोपहर बाद करीब बजे का है, जब युवक जगातखाना पुल से सतलुज नदी में कूद गया। पानी के तेज बहाव में कुछ ही दूरी तक युवक दिखाई दिया और इसके बाद उफनती नदी में लापता हो गया।

विज्ञापन


इस दौरान यहां से गुजर रहे लोगों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और युवक की जानकारी जुटाई। पुलिस जांच में पता चला कि नदी में कूदने वाला युवक जहांगीर (19), पुत्र बरकत अली, गांव व डाकघर सदाबाग, तहसील, पुलिस स्टेशन हदिया, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह यहां कालीन बेचने का काम कर रहा था। पुलिस लापता युवक की सतलुज नदी के किनारे तलाश कर रही है। मगर अभी तक उफान पर बह रही सतलुज नदी में युवक को तलाशने में मुश्किलें आ रही हैं। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश का 19 वर्षीय युवक जगातखाना पुल से नदी में कूदा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें