फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल केंद्रीय विवि में संस्कृत में होगी योग की पढ़ाई, पाठ्यक्रम तैयार करने में जुटा प्रबंधन

Fri, 17 Jan 2020 10:42 AM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) में योग विषय की पढ़ाई संस्कृत में होगी, जबकि पंजाबी विषय को भी पंजाबी में पढ़ाया जाएगा। ऐसा करने वाला हिमाचल केंद्रीय विवि देश का पहला विश्वविद्यालय होगा। सीयू ने इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। नए सत्र से इसी पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई होगी। सीयू ने इस सत्र से एमए पंजाबी और योग विषय की डिग्री व डिप्लोमा की पढ़ाई शुरू की है।

विज्ञापन


वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय विश्वविद्यालय में योग की पढ़ाई हिंदी में होती है, लेकिन हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि योग को संस्कृत माध्यम में पढ़ाने की दिशा में नई पहल करेगा। केंद्रीय विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि योग को संस्कृत और पंजाबी विषय को पंजाबी माध्यम में पढ़ाया जाएगा, जिसके लिए दोनों भाषाओं में पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें