फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लहसुन की फसल में पीला रतुआ, गिर सकता है उत्पादन

Fri, 10 Mar 2023 04:54 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

 सिरमौर की मुख्य व्यावसायिक फसल लहसुन रोग की चपेट में आ गई है। फसल को पीला रतुआ रोग लगने की आशंका है। कई जगह फसल पीली पड़ने लगी है तो कहीं पत्ते गलने और बल्व में कीड़ा लगने की शिकायतें विभाग को मिल रही हैं।
विज्ञापन
लहसुन की फसल में पीला रतुआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की मुख्य व्यावसायिक फसल लहसुन रोग की चपेट में आ गई है। फसल को पीला रतुआ रोग लगने की आशंका है। कई जगह फसल पीली पड़ने लगी है तो कहीं पत्ते गलने और बल्व में कीड़ा लगने की शिकायतें विभाग को मिल रही हैं। ऐसे में लहसुन के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। मौजूदा समय में जिला सिरमौर में 4,000 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन का उत्पादन किया जा रहा है। इस साल 60,000 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि बार-बार एक ही खेत में लहसुन उगाने से मिट्टी के पोषक तत्व फसल को नहीं मिल रहे हैं। फसल चक्र के अनुसार खेती न किए जाने का असर भी फसल पर पड़ रहा है। कहीं सूखे की मार से भी फसल प्रभावित हो रही है। कृषि विभाग को लानाचेता और नौहराधार इलाकों से फसल को रोग लगने की शिकायतें मिली हैं। लिहाजा, विभाग ने टीम गठित कर इन क्षेत्रों में भेज दी है। कई जगह रोग के चलते खेतों में फसल गलने लगी है। ऐसे में फसल पर संकट पैदा हो गया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में लहसुन का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है।

दक्षिण भारत सिरमौरी लहसुन की सबसे बड़ी मंडी
जिला सिरमौर में उगाए जाने वाले हाईब्रीड लहसुन की दक्षिण भारत के तमिलनाडु के बडूगा पट्टी, कोच्ची जैसी बड़ी मंडियों में सबसे ज्यादा मांग है। वहीं नेपाल व थाइलैंड को भी यहां का लहसुन निर्यात होता आया है।
विज्ञापन


ये हैैं लहसुन के लाभ
हिमाचल का लहसुन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। यहां के लहसुन में एंटी आक्सीडेंट प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। सोडियम, फाइबर, विटामिन सी, मैगनीस, विटामिन बी-6 भी लहसुन में पाया जाता है।

लानाचेता और नौहराधार क्षेत्र से कुछ किसानों की विभाग को रोग संबंधी शिकायत मिली हैं। टीम मौके पर भेजी गई है। सूखे का असर भी फसल पर पड़ रहा है। कई जगह फसल पीला रतुआ की चपेट में आई है। वैज्ञानिकों से रिपोर्ट एकत्र की जा रही है।- राजेंद्र सिंह ठाकुर, उपनिदेशक, कृषि विभाग सिरमौर
विज्ञापन


वर्ष            एरिया (हेक्टेयर)   उत्पादन (मीट्रिक टन)
2016-17      1693                26,580
2017-18      1960                30,020
2018-19      2020                30,939
2019-20     3734                 57,205
2020-21     3970                60,637
2021-22     4000                60,650

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें