फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मुफ्त में नहीं होंगे एक्सरे लगेगा पचास रुपये शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड शुल्क तीस रुपये बढ़ाकर 150 किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी की आरकेएस गर्वनिंग बॉडी की बैठक में अस्पताल में निशुल्क होने वाले एक्सरे की न्यूनतम 50 रुपये फीस तय की गई है। अस्पताल में पहले एक्सरे मुफ्त में होते थे, अब शुल्क देना होगा।

अल्ट्रासाउंड की फीस में तीस रुपये की वृद्धि कर इसे 150 रुपये किया गया है। पहले 120 रुपये शुल्क लगता था। अस्पताल में सिविल सप्लाई कार्पोरेशन को दी गईं दुकानों के किराये में भी वृद्धि की जाएगी। इसमें जो पहले टर्नओवर कमाई का एक फीसदी तय किया था उसे बढ़ाकर 5 फीसदी किया जाएगा। अस्पताल के एमएस डॉ. राहुल राव ने कहा कि बैठक में विभिन्न टेस्ट की सेवाओं की दरों पर चर्चा कर इसे व्यावहारिक और एआईएमएसस चमियाना से तुलना कर बराबर किया जाएगा।
विज्ञापन


आईजीएमसी-दंत महाविद्यालय कर्मचारी संघ के प्रधान हरिंद्र मेहता ने बैठक में दो माह के भीतर आठ साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 54 आरकेएस कर्मचारियों को रेगुलर पे स्केल देने की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि यदि दो माह में यह निर्णय नहीं होता है तो वह कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि के रूप में रोगी कल्याण समिति की गर्वनिंग बॉडी में बतौर सदस्य हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि 2022 से लेकर इस मामले को लटकाया जा रहा है। इसको लेकर कर्मचारियों में रोष है। अस्पताल में 34 आरकेएस कर्मचारियों को रेगुलर पे स्केल मिल रहा है। शेष बचे 54 कर्मचारी 12 सालों से रेगुलर पे स्केल का इंतजार कर रहे हैं। इनको सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम वेतन से भी कम वेतन मिल रहा है। इससे इनका गुजारा मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


रोगी कल्याण समिति की गर्वनिंग बॉडी की बैठक में महापौर सुरेंद्र चौहान, विशेष सचिव स्वास्थ्य सुशील शर्मा, आईजीएमसी की प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर, डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. बलवीर सिंह वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोगी कल्याण समिति बलवीर सिंह जिल्टा और आईजीएमसी-डेंटल कॉलेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हरिंद्र मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें