फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wushu Competition: हिमाचल ने खोला पदक का खाता, शेवांश ने 21 किलो भार वर्ग में जीता रजत

Wed, 13 Jul 2022 10:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

अखिल भारतीय सब जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में मेजबान हिमाचल ने बुधवार को पदक का खाता खोल लिया। शेवांश ने 21 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। फाइनल केरल के नवीन के साथ नजदीकी मुकाबला शेवांश हार गए। 
विज्ञापन
सब जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पड्डल मैदान में चल रही अखिल भारतीय सब जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में मेजबान हिमाचल ने बुधवार को पदक का खाता खोल लिया। शेवांश ने 21 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। फाइनल केरल के नवीन के साथ नजदीकी मुकाबला शेवांश हार गए। देर शाम फाइनल खेला गया। इधर, 21 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की मीनू ने कर्नाटक की प्रांथी को हराकर फाइनल में स्थान बनाया।

विज्ञापन


24 किलोग्राम भार में मध्य प्रदेश की सृष्टि को असम की भाग्य श्री हंडीक्यू ने हराया,  27 किलो में असम की अंकिता छेतिया को राजस्थान की नाव्या ने, 30 किलो भार में उत्तर प्रदेश की श्रेया ने हरियाणा अश्मिमान को, 33 किलो भार में मणिपुर की शैली को हरियाणा की दिवांशी, 36 किलो में असम की जेटलीना कचरी ने हरियाणा भूमिका, 39 किलो में यूपी की अनुष्का को ओडिशा की स्नेता रानी, 42 किलो में यूपी की खुशी ने चंडीगढ़ की शिखा, 45 किलो में असम की मोनिशा गौरी को जम्मू कश्मीर की तरन्नुम सोलिया खान ने हराया।

 48 किलो भार में राजस्थान की प्रियांशी ने चंडीगढ़ की मौली, 52 किलो भार में एमपी की दृशिता को हरियाणा की पुनिमा, 56 किलो भार में हरियाणा की साक्षी ने यूपी की रोसी सोलंकी को हराया। लड़कों के 24 किलो भार में राजस्थान के आदित्य को असम के जिशान, 27 किलो में ओडिशा के योगेश्वर को महाराष्ट्र के सत्यजीत, 30 किलो में जम्मू कश्मीर के रेयान बिन को हरियाणा के गौतम ने हराया। 
विज्ञापन


33 किलो में हरियाणा के नवीन ने झारखंड के उमेश, 36 किलो में हरियाणा के युवराज ने महाराष्ट्र के हर्शित, 39 भार में हरियाणा के यश ने जम्मू-कश्मीर के कपीस भारत को हराया। 42 किलो भार में असम के दिव्या ज्योति ने दिल्ली के पीयूष को, 45 किलो भार में जम्मू के ऋषि को हरियाणा के निशांत ने पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। इन सभी वर्गों के फाइनल आज खेले जाएंगे।

तलवारबाजी में मणिपुर और असम और सांसु (आमने-सामने की लड़ाई) में हरियाणा, यूपी और मध्य प्रदेश का दबदबा रहा है। इस अवसर प्रदेश वुशू संघ के प्रधान शिव पाल मनहंस, राष्ट्रीय वुशू संघ के सीईओ सुहेल अहमद, चंडीगढ़ से सुदर्शन, जम्मू से कुलदीप, बंगाल से शंभू सेठ, झारखंड से सलेंद्र, कोच चेत राम, निर्मल सिंह, मोती राम, राजीव, खेम सिंह, लुदर चंद मौजूद रहे। प्रतियोगिता के चौथे दिन बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। 

विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में कांगड़ा की प्रियंका अव्वल

उधर, आईटीआई सुंदरनगर में छात्राओं की प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में कांगड़ा की प्रियंका ने प्रथम, मंडी की वंदना ने द्वितीय और सोलन की रेणुका ने तृतीय स्थान हासिल किया है। 200 मीटर दौड़ में कांगड़ा की प्रियंका ने प्रथम, मंडी की वंदना ने द्वितीय और कांगड़ा की आकांक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया है। 400 मीटर दौड़ में शिमला की पूजा ने प्रथम, मंडी की गीतांजलि द्वितीय और कुल्लू की रंजना ने तृतीय, 800 मीटर दौड़ में शिमला की नीतिका ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और मंडी की सुरक्षा ने तृतीय स्थान, 1,500 मीटर में ऊना की सलोनी ने प्रथम, कुल्लू की रंजना ने द्वितीय, मंडी की ममता ने तृतीय स्थान पाया। 

लंबी कूद में मंडी की वंदना प्रथम, सोलन की रेणुका द्वितीय और मंडी की पार्वती ने तृतीय, चक्का फेंक प्रतियोगिता में मंडी की शीतल प्रथम, चंबा की हिना द्वितीय और मंडी की गीतांजलि तृतीय, शॉटपुट में मंडी की गीतांजलि ने प्रथम, कुल्लू की अमृता ने द्वितीय और कांगड़ा की आकांक्षा ने तृतीय स्थान पाया। जेवलिन थ्रो में मंडी की शीतल ने प्रथम, किन्नौर की मंजीत ने द्वितीय और शिमला की काजल ने तृतीय स्थान, तिहरी कूद में कुल्लू की राखी ने प्रथम, मंडी की बनिता ने द्वितीय व बगमा ने तृतीय स्थान स्थान पाया। जबकि ऊंची कूद में चंबा की हिमा ने प्रथम, मंडी की बनिता ने द्वितीय और ऊना की मनप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागी छात्राओं को निदेशक तकनीकी शिक्षा हिमाचल प्रदेश विवेक चंदेल ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें