फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti: हमीरपुर में 16 अक्तूबर को अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा, तीन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

Fri, 30 Sep 2022 03:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

सेना भर्ती रैली में ग्राउंड टेस्ट और मेडिकल परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा 16 अक्तूबर को हमीरपुर में आयोजित होगी। 
 
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिले के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीहरा में किया गया था। सेना भर्ती रैली में ग्राउंड टेस्ट और मेडिकल परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा 16 अक्तूबर को हमीरपुर में आयोजित होगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा रैली में भाग लेने वाले कुछ अभ्यर्थियों को सेना के डॉक्टरों ने संबंधित विशेषज्ञ से चिकित्सा समीक्षा के लिए सैन्य अस्पताल जालंधर रेफर किया था। अभ्यर्थियों को रेफरल पर्ची के साथ पांच दिन के भीतर सैन्य अस्पताल जालंधर में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। लेकिन कुछ अभ्यर्थियों ने चिकित्सा समीक्षा के लिए सैन्य अस्पताल जालंधर में अभी तक रिपोर्ट नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक सैन्य अस्पताल जालंधर में रिपोर्ट नहीं की है वे 3 अक्तूबर तक रिपोर्ट करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें