फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पंजीकरण अभियान में कूदे रेसलर द ग्रेट खली, बच्चों को दिया ये संदेश

Thu, 28 Sep 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
रेसलिंग में अंडरटेकर सरीखे रेसलरों को टक्कर देने वाले द ग्रेट खली से मशहूर सिरमौर के दलीप सिंह राणा बुधवार को स्कूली विद्यार्थियों के बीच थे। लंबी कद-काठी के खली को देख विद्यार्थी क्रेजी हो गए। आटोग्राफ और सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गई। 
विज्ञापन


उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया। हां, उन्होंने यह जरूर पूछा कि आपकी उम्र क्या है। यदि किसी ने 18 वर्ष बताया तो बोले अपना वोट बना लो और लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाओ। 

जी हां, द ग्रेट खली विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाता पंजीकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से स्कूलों में पहुंचे। उन्होंने ‘घर-घर अलख जगाओ भाइयो, पात्र लोगों के वोट बनाओ भाइयो...’ का नारा बुलंद किया। उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तथा बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में बच्चों को यह संदेश दिया।
विज्ञापन

ग्रेट खली आइकन के रूप में मनोनीत

जिला निर्वाचन विभाग सिरमौर ने ग्रेट खली को आइकन के रूप में मनोनीत किया है। खली ने कहा कि सभी मतदाताओं का राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बन जाता है कि वह चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र के ढांचे को सुदृढ़ करने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर डीसी बीसी बडालिया, एसडीएम नाहन कृतिका कुल्हारी, तहसीलदार निर्वाचन श्रवण नेगी आदि उपस्थित थे।

महिलाओं का पंजीकरण कम
जिला सिरमौर में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण बेहद कम है। लिहाजा, निर्वाचन विभाग अधिक से अधिक पंजीकरण पर जोर दे रहा है। 

सौ मतदाता वाहन करेंगे लोगों को जागरूक

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 100 से अधिक मतदाता जागरूकता वाहन तैनात किए हैं। चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि ये वाहन ईवीएम, वीवीपैट, फोटो पहचान पत्र बनवाने, वोट के महत्व तथा निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारी से लैस हैं।

ये वाहन राज्य के सभी उपमंडल व खंड मुख्यालयों के अतिरिक्तपंचायत स्तर पर अथवा बड़ी बस्तियों में जाकर लोगों को मतदान का महत्व बताएंगे। उन्होंने कहा कि शिमला के रिज मैदान पर स्थापित विशाल वीडियो स्क्रीन के माध्यम से पात्र युवाओं को फोटो पहचान पत्र बनाने की जानकारी प्रदान की जा रही है। लोगों को ईवीएम की जानकारी भी दी जा रही है। फोटो पहचान पत्र बनवाने तथा ईवीएम वीवीपैट के संबंध में जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177 262051 जारी किया है।
विज्ञापन

वोटरों को जागरूक करने के लिए रिज मैदान पर निकाली साइकिल रैली

 वोटरों को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से रिज मैदान पर साइकिल रैली निकाली गई। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने रैली की अगुवाई की। डीसी ने बताया कि रिज मैदान से शुरू होकर रैली एडवांस स्टडी होते हुए वापस रिज पर खत्म हुई।

रैली के जरिए पर्यावरण सुरक्षा के  साथ-साथ जिले के सभी मतदाताओं को मतदान में भाग लेने और एक जनवरी 2017 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने का संदेश दिया गया।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे गो ब्लू और बालतंत्र अभियान का मकसद साइकिल रैली के माध्यम से बच्चों को अपने माता-पिता, बड़ों और बुजुर्गों को मतदान के दिन मतदान केंद्र पर लाकर वोट देने के लिए जागरूकता प्रदान करना भी है।

उन्होंने कहा कि जिले में मत प्रतिशतता बढ़े, यह संदेश भी रैली के माध्यम से देने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि रैली में 25 विदेशी पर्यटकों ने भी भाग लिया।

रैली में अतिरिक्त उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था हेमिस नेगी, सहायक आयुक्त ज्योति राणा, रिटर्निंग अधिकारी शिमला ग्रामीण अजीत भारद्वाज के अतिरिक्त हिमालयन ऐडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें