फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL Auction: हिमाचल की चार क्रिकेटरों पर धनवर्षा, रेणुका को मिले डेढ़ करोड़

Mon, 13 Feb 2023 11:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 सोमवार को हुई नीलामी में हिमाचल प्रदेश की चार क्रिकेटरों पर जमकर धनवर्षा हुई है। शिमला के रोहड़ू की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा है।  
विज्ञापन
हिमाचल की चार क्रिकेटरों पर धनवर्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले महिला आईपीएल के लिए मुंबई में सोमवार को हुई नीलामी में हिमाचल प्रदेश की चार क्रिकेटरों पर जमकर धनवर्षा हुई है। शिमला के रोहड़ू की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा है।  रेणुका का बेस प्राइज 50 लाख रुपये था। इन्हें बेस प्राइज से तीन गुना अधिक राशि मिली है।

विज्ञापन


शिमला के कोटखाई की ही विकेटकीपर-बल्लेबाज सुषमा वर्मा को 60 लाख जबकि ठियोग की तनुजा कंवर को गुजरात ने 50 लाख रुपये में खरीदा है। दोनों का बेस प्राइज 30-30 लाख रुपये था। इनके अलावा हिमाचल से खेलने वाली एक और आलराउंडर क्रिकेटर हरलीन देओल को भी गुजरात की टीम ने 40 लाख रुपये खर्च कर टीम में शामिल किया है। हरलीन को बेस प्राइज ही मिला है। हिमाचल की खिलाड़ी चित्रा जम्वाल, सुष्मिता और वसुवी फिस्टा पर किसी ने बोली नहीं लगाई। 

विज्ञापन

मां बोलीं- पिता का सपना साकार कर रही बेटी, रेणुका की उपलब्धियों का सरकार भी करे सम्मान

महिला आईपीएल में डेढ़ करोड़ में रेणुका को खरीदने पर उनकी मां और परिजनों में खुशी की लहर है। रेणुका की मां सुनीता ठाकुर ने बेटी की कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि रेणुका ने पिता का सपना साकार किया है। प्रदेश और देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों की दुआओं के चलते ही उनकी बेटी रेणुका कामयाबी की राह पर आगे बढ़ रही है। बेशक रेणुका ने हिमाचल से बाहर रेलवे से पंजीकरण किया है, लेकिन उनका दिल हिमाचल में ही बसता है।

उन्होंने कहा कि अभी रेणुका सिंह ठाकुर साउथ अफ्रीका में महिला विश्व कप खेल रही हैं। वहीं उन्होंने सरकार से मांग की है कि बेटी की उपलब्धियों का सम्मान किया जाए, ताकि वह प्रदेश के लिए खेल सके। रेणुका सिंह ठाकुर वर्तमान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक 11 विकेट हासिल किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें