फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आईपीएल: हिमाचल की पांच क्रिकेटरों पर आज हो सकती है धनवर्षा

Mon, 13 Feb 2023 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हरलीन ने अपना बेस प्राइज 40 लाख रुपये और सुषमा वर्मा ने 30 लाख रुपये रखा है। इन दोनों क्रिकेटरों पर बोली लगना तय है।
विज्ञापन
सुषमा वर्मा, हरलीन दयोल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले महिला आईपीएल के लिए आज क्रिकेटरों की नीलामी होगी। इस दौरान हिमाचल की पांच क्रिकेटरों पर भी बोली लगेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि हिमाचल की इन क्रिकेटरों पर धनवर्षा हो सकती है। हिमाचल की ओर से हरलीन देओल, सुषमा वर्मा, सुष्मिता कुमारी, चित्रा जम्वाल और वसुवी फिस्टा के नाम नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

विज्ञापन


हरलीन ने अपना बेस प्राइज 40 लाख रुपये और सुषमा वर्मा ने 30 लाख रुपये रखा है। इन दोनों क्रिकेटरों पर बोली लगना तय है। इसके अलावा सुष्मिता कुमारी, चित्रा जम्वाल और वसुवी फिस्टा ने बेस प्राइज 10-10 लाख रुपये रखा है। बोली के लिए 409 क्रिकेटर पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें