बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सरकाघाट, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर कुल्लू, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर देहरा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल सोलन, प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल रेणुका, सरवीण चौधरी कांगड़ा और विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज चंबा में योग कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर और शांता कुमार पालमपुर में होंगे।
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी तैयारियों पर चर्चा
शनिवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दिवस के उपलक्ष्य पर यह तय हुआ कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती जुन्गा और भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ठियोग में होंगे।