फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू बस हादसा: पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक, परिजनों को 50-50 हजार की फौरी राहत

Thu, 20 Jun 2019 11:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

विज्ञापन

पीएमओ की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया कि हिमाचल सरकार हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर बस हादसे पर दुख जताया और क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पीड़ितों की मदद करें।
 


राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कहा कि  जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन से दुर्घटना में घायल यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आधिकारिक जांच के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों को 50-50 हजार रुपये की फौरी राहत  

- फोटो : अमर उजाला
बस दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही परिवहन मंत्री गोविंद्र सिंह ठाकुर शिमला से घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने दुर्घटना के मृतकों के परिजनों के साथ अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीमें चिकित्सकों व एंबुलेंसों सहित तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हुईं और राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया।

जिला प्रशासन ने मृतकों और घायलों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 50-50 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है। हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 39 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें