फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर पहली बार होगा टी-20 वर्ल्ड कप का रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2016 इस बार भारत में होगा। इसके सभी मैच भारत के विभिन्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। इनमें देश के सबसे खूबसूरत स्टेडियम कहे जाने वाले धर्मशाला स्टेडियम में भी मैच करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने इसकी घोषणा कर दी है। देश के विभिन्न स्टेडियमों के साथ साथ हिमाचल के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भी वर्ल्ड कप के मैच करवाए जाएंगे। यहां एक मैच होगा या इससे ज्यादा, अभी इस पर फैसला होना है।

मगर ये तय है कि बर्फ की ढकी वादियों के बीच पहली बार वर्ल्ड कप स्तर की किसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों के अलावा आईपीएल के कई मैच भी यहां करवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आयोजित किए जाएंगे मैच

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोलकाता में टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा जबकि बंगलुरु, चेन्नई, धर्मशाला, मोहाली, मुंबई, नागपुर और दिल्ली में भी मुकाबले खेले जांएगे। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि बीसीसीआई गौरवांवित है कि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को होस्ट करने का मौका मिल रहा है।

उन्होंने बीसीसीआई की ओर से दर्शकों से वादा किया ‌कि इस बार टूर्नामेंट को और भी ज्यादा यादगार बनाया जाएगा। फाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में 3 अप्रैल 2016 को खेला जाएगा। बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि आईसीसी पुरुष और महिला दोनों टी-20 वर्ल्ड कप भारत में ही होंगे। उन्होंने कहा कि पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 11 मार्च 2016 से 3 अप्रैल 2016 तक खेले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें