फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में होगा रेसलिंग का रोमांच, ग्रेट खली सहित कई नामी रेसलर दिखाएंगे दांव-पेंच

Wed, 31 Jan 2018 11:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रेसलिंग खेल देखने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही हिमाचल में रेसलिंग का रोमांच शुरू होने वाला है। इसमें द ग्रेट खली सहित कई नामी रेसलर दमखम दिखाएंगे। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग अप्रैल महीने में विश्व स्तरीय रेसलिंग का आयोजन करने जा रहा है।

विज्ञापन


आयोजन को लेकर बुधवार को मंत्री गोविंद ठाकुर चंडीगढ़ में विभिन्न रेसलिंग संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।मंडी के पड्डल मैदान या बिलासपुर के लुहणू मैदान में रेसलिंग की तैयारी है। इस आयोजन से युवा सेवाएं एवं खेल विभाग प्रदेश में विभिन्न खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करेगा।

रेसलिंग की टिकटें बेचकर कमाई भी की जाएगी। इस कमाई को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाया जाएगा। बच्चों को एंट्री मुफ्त में देने का विचार भी है। बताया जा रहा है कि ग्रेट खली ने हिमाचल में रेसलिंग मैच के लिए अपनी हामी भर दी है। ग्रेट खली बिना किसी फीस के प्रदेश में रेसलिंग को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग की मदद करेंगे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

देश और विदेश से आएंगे इतने रेसलर

गोविंद ठाकुर ने बताया कि ग्रेट खली के अलावा देश के आठ रेसलरों और विदेश के भी एक दर्जन रेसलरों को बुलाया जाएगा। इस आयोजन से प्रदेश के लोगों को एक नए रोमांच का अनुभव होगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को चंडीगढ़ में ग्रेट खली सहित अन्य आयोजकों के साथ बैठक होगी। बैठक में रेसलिंग मैच के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

हर विधानसभा क्षेत्र में बनाएंगे खेल मैदान
गोविंद ठाकुर ने बताया है कि प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में बड़े खेल मैदान बनाए जाएंगे। जल्द ही मुख्यमंत्री खेल विकास योजना शुरू होगी। योजना के तहत सभी विधायकों की राय के बाद बड़े मैदान बनाने को क्षेत्र चयनित किए जाएंगे। एक खेल मैदान बनाने पर दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें