फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति: दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार होगा मतदान

Sat, 15 Oct 2022 07:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

समुद्रतल से 15256 फीट ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदान को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। टशीगंग में इस विधानसभा चुनाव में 52 लोग मतदान का करेंगे। 
विज्ञापन
टशीगंग आदर्श मतदान केंद्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति विधानसभा चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं की भूमिका अहम रहेगी। यहां पुरुषों के मुकाबले 158 महिला वोट अधिक हैं। ऐसे में यहां की महिलाएं हार-जीत का फैसला करेंगी। 2022 विधानसभा चुनाव के लिए लाहौल स्पीति में कुल 24,744 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 12,293 पुरुष और 12,451 महिला मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन


दुनिया के सबसे ऊंची पोलिंग बूथ टशीगंग में इस विधानसभा के लिए पहली बार वोट डालेंगे। क्योंकि बीते विधानसभा चुनाव में हिक्किम सबसे ऊंचा मतदान केंद्र था। अब टशीगंग है। इस विधानसभा चुनाव में टशीगंग में 52 लोग अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे। टशीगंग और जाहलमा को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। टशीगंग में 30 पुरुष और 22 महिला वोटर हैं। समुद्रतल से 15,256 फुट ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग पोलिंग बूथ में भी मतदान को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में कुल 92 मतदान केंद्र स्थापित होंगे। इस बार लाहौल स्पीति में 720 नए मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। जिस्पा और क्युलिंग मतदान केंद्र में केवल महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी। लाहौल स्पीति में एक मतदान केंद्र अति संवेदनशील और पांच केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट पेपर की सुविधा उपलब्ध होगी। काजा मतदान केंद्र में सबसे अधिक 806 और लिंगर में सबसे कम 38 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनजातीय विधानसभा क्षेत्र में 687 सर्विस वोटर्स भी वोट डालेंगे। मतदान के दौरान शत-प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें