फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket World Cup: शाहिदी बोले- हम एक खिलाड़ी के साथ खेलने नहीं, बल्कि पूरी टीम के साथ खेलने उतरेंगे

Fri, 06 Oct 2023 10:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

धर्मशाला में एक पत्रकारवार्ता के दौरान अफगानिस्तान टीम के कैप्टन हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि उनकी टीम ने बांग्लादेश टीम के साथ बहुत अधिक मैच खेले हैं। 
विज्ञापन
अफगानिस्तान टीम के कैप्टन हशमतुल्लाह शाहिदी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत अफगानिस्तान टीम का होमग्राउंड है। यहां की आवोहवा से अफगानिस्तान के खिलाड़ी पूरी तरह से वाकिफ हैं। भारत में हो रहे एकदिवसीय वर्ल्ड कप मैचों में इसका लाभ अफगान टीम को जरूर मिलेगा। यह बात धर्मशाला में एक पत्रकारवार्ता के दौरान अफगानिस्तान टीम के कैप्टन हशमतुल्लाह शाहिदी ने कही। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने बांग्लादेश टीम के साथ बहुत अधिक मैच खेले हैं। एशिया कप में उनसे हार मिली थी, लेकिन अब वर्ल्ड कप में हमने काफी मेहनत की है।

विज्ञापन


हम बांग्लादेश टीम की ताकत और कमजोरी दोनों को जानते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप-2019 बीत चुका समय है, अब हम कल अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत मे धर्मशाला का मैदान बहुत अलग है। मैदान में अच्छी उछाल, स्विंग और गति है, जिसका लाभ उठा कर हम बेहतरीन खेल दिखाकर मैच जितना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान टीम के पास तेज और स्पिन में अच्छे विकल्प हैं।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के लिए भारत होम ग्राउंड है। बांग्लादेश टीम के कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है, जिसका उन्हें अब वर्ल्ड कप मैचों में फायदा होगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश टीम के एक खिलाड़ी पर किए गए सवाल पर कहा कि अफगानिस्तान की टीम शनिवार को बांग्लादेश टीम के एक खिलाड़ी के साथ नहीं, बल्कि पूरी टीम के साथ मैच खेलने उतरेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सेमीफाइनल तक पहुंचना बांग्लादेश का लक्ष्य : कोच 

बांग्लादेश टीम के मुख्य कोच चंडिका हतरूसिंघा - फोटो : संवाद
बांग्लादेश की टीम इस बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप मैचों के दौरान अच्छा प्रदर्शन करेगी। टीम का लक्ष्य सेमीफाइनल तक पहुंचना होगा। टीम में वह काबलियत है कि अन्य टीमों को पछाड़ सके। यह बात धर्मशाला में एक पत्रकारवार्ता में बांग्लादेश टीम के मुख्य कोच चंडिका हतरूसिंघा ने कही। धर्मशाला में कोई भी टीम बड़ा स्कोर बना सकती है। हमारी टीम में भी वह काबलियत है। टीम के पास चार ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है। हतरूसिंघा ने कहा कि हमारे पास टीम में हर क्षेत्र के अच्छे ऑप्शन हैं, जिन्हें आप शनिवार सुबह होने वाले मैच में खेलते देख सकते हैं। शनिवार को हमारी टीम भी अच्छा खेल खेलने के लिए उतरेगी। हम अपनी गेंदबाजी को प्लान के हिसाब से मैच में उतारने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें