फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World AIDS Day: हिमाचल में महिलाओं से ज्यादा पुरुष एचआईवी संक्रमित, वर्तमान में कुल 6,490 मामले

Mon, 01 Dec 2025 11:48 AM IST
Krishan Singh सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

प्रदेश में पुरुषों में एचआईवी संक्रमण की दर महिलाओं से ज्यादा है। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों से हुआ है। 
विज्ञापन
एचआईवी संक्रमण - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में पुरुषों में एचआईवी संक्रमण की दर महिलाओं से ज्यादा है। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों से हुआ है। प्रदेश में वर्तमान में एचआईवी के साथ जी रहे लोगों की संख्या 6,490 है, जिसमें सबसे अधिक मामले 1,722 जिला कांगड़ा में दर्ज किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार 31 से 45 वर्ष की आयु वर्ग में सबसे अधिक एचआईवी के मामले सामने आए हैं। ये कुल संक्रमण का 48.7 फीसदी है।   हिमाचल प्रदेश में पुरुषों में एचआईवी संक्रमण की दर महिलाओं से ज्यादा है। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों से हुआ है।

विज्ञापन

1990 के दशक में आया था पहला मामला
प्रदेश में वर्तमान में एचआईवी के साथ जी रहे लोगों की संख्या 6,490 है, जिसमें सबसे अधिक मामले 1,722 जिला कांगड़ा में दर्ज किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार 31 से 45 वर्ष की आयु वर्ग में सबसे अधिक एचआईवी के मामले सामने आए हैं। ये कुल संक्रमण का 48.7 फीसदी है।  हिमाचल में पहला एचआईवी मामला 1990 के दशक में हमीरपुर जिले से सामने आया था। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है, लेकिन जांच की कम संख्या के कारण संक्रमण की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है। विभाग अब नियमित जांच और जागरूकता अभियान चलाएगा। 
 

सुई लगातर नशा करने से हो रहे संक्रमित
 स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रदेश में सूई से नशे के प्रचलन के कारण भी एचआईवी और हेपेटाइटिस बी और सी के मामलों में वृद्धि हो रही है। एक ही सूई का कई लोगों की ओर से इस्तेमाल करना इस समस्या को बढ़ा रहा है। 

हिमाचल प्रदेश में एचआईवी के मामलों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शिक्षण संस्थानों के अलावा अन्य स्थानों पर भी लोगों को इस खतरे और इससे बचने के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा। -डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन

आयु वर्ग के हिसाब से एचआईवी संक्रमित मामले
आयु वर्ग पुरुष महिलाएं अन्य कुल प्रतिशत
0-15 179 136 0 315 4.9
16-30 863 606 0  1,469 22.6
31-45 1,671 1,484 4 3,159 48.7
46-60 794 583  1 1,378 21.2
61-75 106 63 0 169 2.6
कुल 3,613 2,872 5  6,490 100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें