फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटाफट होंगे जमीन के काम, कम हुआ पटवारियों के काम का बोझ

Thu, 08 Dec 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के राजस्व विभाग में अब छह पटवार सर्कलों पर एक कानूनगो बैठेगा। राज्य सरकार ने 154 नए कानूनगो सर्कल खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। राजस्व कामकाज दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार ने यह नया फार्मूला लागू कर दिया है। लोगों के काम अब आसानी से हो सकेंगे। इससे पहले सामान्यता: 8 से 10 पटवारियों पर एक कानूनगो बैठता था। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व तरुण श्रीधर ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय लिया गया था। ये कानूनगो सर्कल प्रदेश के तमाम जिलों में खुलेंगे। वर्तमान में हिमाचल में करीब 2300 पटवार सर्कल हैं। इनमें 8 से 10 पटवार सर्कलों पर एक पटवारी होने से लोगों को राजस्व विभाग से संबंधित गतिविधियों में परेशानी आ रही थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

अब आसान होंगे लोगों के काम, पहले 8 से 10 पटवारियों पर था एक कानूनगो

कानूनगो के पास कार्यभार अधिक होने से वे लोगों के भूमि विवादों में पैमाइश और इससे संबंधित अन्य कार्यों को ठीक से नहीं कर पाते थे। राज्य में लोगों की लैंड होल्डिंग बढ़ जाने से कानूनगो का काम भी बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। लिहाजा, लोगों की परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। 

154 नए कानूनगो सर्कलों का सृजन करने के बाद जल्दी ही हिमाचल में पटवारियों की पदोन्नतियां भी हो सकती हैं। पदोन्नति से ही नए कानूनगो बनेंगे। इसी के साथ पटवारियों की भी नई भर्तियां हो सकती हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व तरुण श्रीधर ने नए कानूनगो सर्कलों की अधिसूचना जारी करने की पुष्टि की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें