धर्मशाला में नवंबर माह में होने वाली इन्वेस्टर मीट के पंडाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर गुजरात के कारीगर सजा रहे हैं। मोदी के शहर से ही इन्वेस्टर मीट के पंडाल को सजाने का सामान भी पहुंच रहा है। इसके अलावा जो कारीगर इन्वेस्टर मीट का पंडाल सजा रहे हैं, उनके पास पंडाल सजाने के अनुभव कोई कमी नहीं है।
पुलिस मैदान धर्मशाला में सजाए जा रहे पंडाल को दिल्ली सहित गुजरात के कारीगर तैयार कर रहे हैं। इसमें प्रयोग होने वाला अधिकतर सामान भी गुजरात शहर से धर्मशाला पहुंचाया जा रहा है। इन्वेस्टर मीट के लिए पंडाल सजा रहे कारीगरों ने बताया कि उनके पास पंडाल सजाने का काफी अनुभव है। अभी हाल ही में देश के विभिन्न राज्यों में हुई इन्वेस्टर मीट के लिए पंडाल उन्हीं ने जाया था।
पंडालों को वातानुकूल रखने के लिए 40 हजार टनएसी लगाए जा रहे हैं, जोकि गुजरात शहर से आए हैं। पुलिस मैदान में आठ से ज्यादा छोटे-बड़े पंडाल सजाए जा रहे हैं, जहां पर वीवीआईपी के अलावा अन्य लोगों को लग्जरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। पंडाल में हर वह सुविधा उपलब्ध होगी, जोकि किसी वीवीआईपी को दिनचर्या के दौरान चाहिए होती है। वहीं इन्वेस्टर मीट के दौरान बारिश खलल न डाले, इसके लिए मैदानों में ड्रेनेज बनाए गए हैं।