फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राज्य स्तरीय ओपन रस्साकशी प्रतियोगिता में पुंदर बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-15 गर्ल्स में मडावग, बॉयज में शिमला बना चैंपियन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के संजौली स्थित एसपीएम खेल मैदान में हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय रस्साकशी आउटडोर चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में पुंदर अकादमी की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा अंडर-15 के गर्ल्स वर्ग में मडावग और बॉयज में शिमला की टीम विजेता रही। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव रमेश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दो दिन तक चली प्रतियोगिता में कई मुकाबले रोमांचक हुए। अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में मडावग और अंडर-15 बॉयज वर्ग में शिमला विजेता रहे। अंडर-19 गर्ल्स और बॉयज दोनों वर्गों में पुंदर अकादमी ने खिताब जीता। सीनियर पुरुष वर्ग में देहा और सीनियर महिला वर्ग में शिमला क्वींस ने जीत हासिल की। चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता की ओवरऑल विनर की प्रथम ट्रॉफी पुंदर अकादमी ने अपने नाम की। समापन समारोह में विजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में टग ऑफ वॉर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुनील वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें