फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में आपस में भिडे़ंगी हिमाचल की हरलीन और सुषमा

Fri, 18 Nov 2022 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हरलीन दयोल का इंडिया-ए टीम में चयन हुआ है। जबकि सुषमा वर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर को इंडिया-डी टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
सुषमा वर्मा, हरलीन दयोल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 20 नवंबर से शुरू हो रही महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में हिमाचल की खिलाड़ी आपस में ही भिड़ते हुए नजर आएंगी। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने वीरवार को सीनियर महिला टी20 चैलेंजर ट्रॉफी 2022 के लिए टीमों की घोषणा की। हिमाचल प्रदेश की हरलीन दयोल का इंडिया-ए टीम में चयन हुआ है। जबकि सुषमा वर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर को इंडिया-डी टीम में जगह मिली है। इंडिया-ए टीम में हरलीन को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं रेणुका सिंह ठाकुर इंडिया-डी टीम की अहम गेंदबाज होंगी और सुषमा वर्मा विकेटकीपर होंगी।

विज्ञापन


भारतीय महिला टीम 2023 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में महिला टी 20 विश्व कप में भाग लेंगी। चैलेंजर ट्रॉफी हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली नेशनल टीम बनाने के लिए प्रारंभिक टूर्नामेंट के रूप में काम करेगी। प्र्रतियोगिता में चार टीमों - भारत ए, भारत बी, भारत सी और भारत डी की घोषणा की गई है, जिसमें प्रत्येक टीम में 14 खिलाड़ी शामिल हैं। टूर्नामेंट  20 नवंबर को रायपुर में शुरू होगा, जिसमें टीमें एकल राउंड-रॉबिन प्रारूप में भाग लेंगी, जिसके बाद 26 नवंबर को रायपुर में फाइनल होगा।

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि चैलेंजर ट्रॉफी में प्रदेश की दो खिलाड़ियों हरलीन दयोल और सुषमा वर्मा का चयन हुआ है। एचपीसीए की पूर्व खिलाड़ी रेणुका सिंह भी सुषमा वर्मा के साथ इंडिया-डी टीम में खेलती नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह खिलाड़ी अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन


कब-कब होंगे मैच
दिनांक              टीमें                             स्थान           समय
विज्ञापन

1. 20 नवंबर   इंडिया-ए व इंडिया-सी     रायपुर          सुबह 11 बजे
2. 20 नवंबर   इंडिया-बी व इंडिया-डी    रायपुर          शाम 4:30 बजे
3. 22 नवंबर   इंडिया-ए व इंडिया-बी     रायपुर          सुबह 11 बजे
4. 22 नवंबर   इंडिया-सी व इंडिया-डी    रायपुर          शाम 4:30 बजे
5. 24 नवंबर   इंडिया-ए व इंडिया-डी      रायपुर         सुबह 11 बजे
6. 24 नवंबर   इंडिया-बी व इंडिया-सी     रायपुर         शाम 4:30 बजे
5.  26 नवंबर  फाइनल मुकाबला             रायपुर         शाम 4:30 बजे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें