फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिला दिवस पर शिमला में आज दौड़ लगाएंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व कॉटन स्कूल में होगा आयोजन
विज्ञापन

100 मीटर, 200 और 400 मीटर दौड़ स्पर्धा होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के विश्व कॉटन स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था मेरा युवा भारत महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। आयोजन केंद्र सरकार के फिट इंडिया भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और खेल एवं युवा सेवा विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। यह जानकारी मेरा युवा भारत शिमला के उपनिदेशक विपिन कुमार ने दी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं और युवतियों को खेलों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ शामिल हैं। इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए विभिन्न रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं अंडर-13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित होंगी। कार्यक्रम बिशप कॉटन स्कूल स्टेडियम शिमला में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी आयु वर्ग की किशोरियों और महिलाओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें