फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tourism: हिमाचल में महिला पर्यटकों की अब महिलाएं ही करेंगी मेजबानी, शी टूरिस्ट पॉलिसी बनेगी

Sat, 21 Feb 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 महिला सैलानियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार महिला केंद्रित पर्यटन नीति (शी टूरिस्ट पॉलिसी) तैयार करने जा रही है। 
विज्ञापन
सैलानी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में महिला सैलानियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार महिला केंद्रित पर्यटन नीति (शी टूरिस्ट पॉलिसी) तैयार करने जा रही है। इस नीति का उद्देश्य अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को सुरक्षित, भरोसेमंद और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है। इसमें महिला पर्यटकों की मेजबानी अब महिलाएं करेंगी। पर्यटन विभाग ने शुक्रवार को इस बारे में पर्यटन कारोबारियों, होटल संचालकों, होम स्टे मालिकों और अन्य हितधारकों के साथ वर्चुअल बैठक की, जिसमें सुझाव मांगे गए हैं। बैठक में महिला पर्यटकों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वन स्टॉप हेल्प डेस्क स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया, जहां सुरक्षा, मार्गदर्शन और आपात सहायता मिलेगी। 

विज्ञापन

नीति के तहत विभाग होम स्टे का सत्यापन करेगा और महिला गाइड व महिला टैक्सी ऑपरेटरों का अलग नेटवर्क विकसित होगा। इससे महिला पर्यटकों को सुरक्षित परिवहन और प्रमाणित ठहरने की सुविधा मिलेगी। महिला उद्यमियों को पर्यटन क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं भी शामिल की जाएंगी। अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या में पिछले पांच वर्षों में 12 गुना से अधिक वृद्धि हुई है। महिला केंद्रित पर्यटन नीति बनने से हिमाचल स्वतंत्र रूप से घूमने की इच्छुक महिलाओं के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरेगा। इसके तहत होम स्टे और होटलों के लिए कड़े सुरक्षा नियम जैसे सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड, अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन होगी। अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए विशेष पैकेज के तहत योग रिट्रीट, एडवेंचर ट्रैक बनाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

महिला केंद्रित पर्यटन नीति का उद्देश्य सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराना है। सभी सुझावों पर विचार कर व्यावहारिक और प्रभावी नीति बनाई जाएगी। इस पहल से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और हिमाचल को एक सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में ब्रांडिंग करने में मदद मिलेगी। - विवेक भाटिया, निदेशक पर्यटन विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें