फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रस्साकशी गुशैणी में शिल्ली पंचायत की महिलाएं अव्वल

Wed, 08 Feb 2023 09:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैणी (कुल्लू)

सार

 बाल विकास परियोजना बंजार के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में बंजार क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और आंगनबाड़ी केंद्रों की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
रस्साकशी प्रतियोगिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बुधवार को गुशैणी में एक दिवसीय खंड स्तरीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना बंजार के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में बंजार क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और आंगनबाड़ी केंद्रों की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान परिषद सदस्य मान सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी चंपा शर्मा ने इस आयोजन के उद्देश्यों एवं इसके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में व्याप्त समाजिक भेदभाव, घटते लिंग अनुपात, बेटियों की शिक्षा के प्रति नकारात्मक सोच, बाल विवाह, यौन उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य मान सिंह ने स्कूल प्रबंधन कमेटी के लिए शौचालय निर्माण के दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में महिला मंडलों द्वारा नाटक, समूह गीत और एकल नृत्य से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। वहीं, रस्साकशी प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत शिल्ली की महिलाओं ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ग्राम पंचायत मशियार दूसरे और तुंग पंचायत की महिलाएं तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान बाल विकास परियोजना समन्वक वंदना शर्मा, डा. पूनम, डा. राधिका और प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें