सहेली की जान बचाने के लिए सीमा ने जान की बाजी लगा दी। सीमा भालू से भिड़ गई। उसने काफी देर तक खूंखार भालू का डटकर मुकाबला किया। मामला हिमाचल के चंबा जिले का है। बसोधन गांव में खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया।
लेकिन साथ में काम कर रही अन्य महिला ने साहस दिखाते हुए भालू पर दराटी से जोरदार प्रहार किए। जिससे भालू वहां से भाग खड़ा हुआ। भालू के हमले से महिला की बाजू में गहरी चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित्रा पत्नी नरेश कुमार निवासी गांव बसोधन अपनी रिश्तेदार सीमा देवी के साथ खेतों में घास काट रही थी।