भराड़ी थाना के तहत पडयालग चौक के समीप बाइक के टायर में दुपट्टा फंसने से एक महिला की मौत हो गई। पडयालग चौक पर मंगलवार सुबह हादसा हुआ। पीजीआई में डॉक्टरों ने महिला को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
बाइक के टायर में दुपट्टा फंसने से महिला के गले में फंदा लग गया था। इसी वजह से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दधोल खुर्द गांव की 56 साल की उमा देवी अपने पति के साथ बाइक पर भराड़ी की ओर जा रही थी। जैसे ही वे पडयालग चौक पर पहुंचे तो एकाएक उमा देवी का दुपट्टा बाइक के पिछले टायर में फंस गया।