फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मामले पर सदन में बिक्रम और वीरभद्र सिंह में तीखी नोकझोंक

Fri, 16 Mar 2018 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा के सदन में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीच सदन में तीखी नोकझोंक हुई। दोनों ओर से बीमार उद्योगों पर जांच बैठाने के मामले में एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए। 

विज्ञापन


उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने ये मामला उठाया तो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी पहली बार बजट सत्र में आक्रामक नजर आए। बीच बहस में कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी कूदे। 

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि बीमार उद्योगों वाले चंद लोगों को फायदा देने के लिए हिमाचल के हित दांव पर रखे गए। जबकि वीरभद्र का कहना था कि पिछली सरकार भले ही इस मामले को विचार-विमर्श को कैबिनेट में ले गई थी, मगर इस मामले को ड्रॉप कर दिया गया था। 

विज्ञापन

दोनों में ऐसे शुरू हुई नोकझोंक

बजट पर चर्चा के दौरान जब मंत्री बिक्रम सिंह जयराम सरकार की वाहवाही कर रहे थे तो इसी बीच उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर भी तीखे तंज कसे और कहा कि पूर्व सरकार ने लोगोें को ठगा है।

इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें टोका और कहा कि वे असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं और ये सही नहीं है। नियमों के दायरे में रहकर बात करें। साथ में मजाक के लहजे में ये भी कहा कि बिक्रम सिंह दिल के साफ हैं, मगर मुंहफट्ट हैं।

इसके बाद बिक्रम सिंह ने जब बीमार उद्योगों का मामला उठाते हुए कहा कि पिछली सरकार ने कुछ लोगों को फायदा देने का प्रयास किया, जिससे सरकार पर 2600 करोड़ का राजस्व बोझ पड़ने वाला था, मगर

जयराम सरकार ने सत्ता मेें आते ही अपनी कैबिनेट में इस बारे में बनाई गई नीति को खारिज कर इस पर जांच बैठाई है। इस पर वीरभद्र बोले कि कैबिनेट में चर्चा के लिए कोई भी मामला जा सकता है। 

आप डरा-डराकर मारते हैं

ये मामला भी गया था। इसे ड्रॉप कर दिया गया। जबकि मंत्री इस बात पर अड़े रहे कि इस बारे में नीति को लागू कर दिया गया था। नेगेटिव लिस्ट में होने के बावजूद उद्योगों को फायदा दिया गया।

इस बीच उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि इसे कांग्रेस सरकार ने नहीं, भाजपा ने ही ड्राप किया है। इसी बीच दोनों ओर तीखी नोंकझोंक चलती रही। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा - आप भी तो लोहे और स्टील के नेगेटिव लिस्ट में चल रहे उद्योगों को फायदा दे रहे हैं।

इस पर बिक्रम सिंह बोले - जिस व्यक्ति के कारण ये पालिसी बनी, हम उसे जानते हैं। इस पर वीरभद्र बोले - हिम्मत है तो इसे बाहर लाएं। इस पर बिक्रम सिंह बोले - आप डरा-डराकर मारते हैं। आप पिछले तीन-चार दिन में कभी नहीं उठे। अब मेरे पीछे पडे़। आपने धारा 118 मेें हजारों लोगों को हिमाचल में जमीनें बेचने की मंजूरी दी है। 

विधायक नहीं, मंत्री के रूप में बोलने की इजाजत दें

बजट पर चर्चा के लिए मंत्री बिक्रम सिंह के खड़े होने पर कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने ये कहकर आपत्ति की कि उन्हें विधायक नहीं मंत्री के रूप मेें ही बोलने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने ये मामला उस वक्त उठाया जब विक्रम सिंह आबकारी नीति पर कांग्रेस सरकार को आडे़ हाथों ले रहे थे। उन्होंने कहा कि मंत्री बजट चर्चा के बीच हस्तक्षेप करते हैं।

आबकारी पर संबंधित मंत्री को ही बोलना चाहिए। इस पर स्पीकर बिंदल ने कहा कि बिक्रम सिंह का नाम सत्तारूढ़ दल की ओर से विधायक के रूप में बोलने के लिए आया था, इसलिए वे चर्चा कर रहे हैं। 
विज्ञापन

कटवाल ने कोर्ट के आदेश की प्रति दिखाई

सुक्खू ने जब ये कहा कि पहले दिन ही एमएलए बनकर आए जेआर कटवाल पर एफआईआर दर्ज हो जाती है। उन्होंने एक सांसद के खिलाफ भी चार्जशीट आने की बात की।

इस पर झंडूता के विधायक जेआर कटवाल ने स्पष्टीकरण दिया कि इस बारे में हाईकोर्ट में संबंधित व्यक्ति की ओर से दायर याचिका खारिज हो चुकी है। इस पर एक लाख रुपये की कास्ट भी पड़ी है।

कटवाल ने आदेश की प्रति को भी सदन में दिखाया। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें न तो पुलिस ने पूछा है और न ही अदालत ने ही पूछा है। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। 

आला अफसर बाहर जाने लगे तो सुक्खू ने कसा तंज  
आला अफसर सदन से बाहर जाने लगे तो नादौन से कांग्रेस के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तंज कसा - सरकार गंभीर नहीं है। चर्चा के दौरान सरकार के प्रमुख अधिकारी बैठे रहते तो अच्छा होता। इस बीच कृषि मंत्री, सिंचाई मंत्री किसी का न बैठना सरकार की गंभीरता को दर्शाता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें