फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छतों पर खड़ीं महिलाओं ने राहुल गांधी को आवाज लगा पूछा- 1,500 रुपये कब दोगे, मिला ये जवाब

Thu, 19 Jan 2023 11:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, काठगढ़ (कांगड़ा)

सार

काठगढ़ के पास जब राहुल गांधी पहुंचे तो घरों की छतों से महिलाओं ने जोर से राहुल गांधी को आवाज दी। राहुल आवाज सुनकर रुक गए। महिलाओं ने पूछा कि उन्हें 1,500 रुपये मासिक पेंशन कब मिलेगी। 
विज्ञापन
घरों की छतों से महिलाओं ने राहुल गांधी से पूछा सवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को तिरंगा झंडा थमाने के बाद हिमाचल में अपनी भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया। यात्रा बुधवार सुबह 7 बजे इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के पंजाब-हिमाचल सीमा पर घटोता से शुरू हुई। इस दौरान काठगढ़ के पास जब राहुल गांधी पहुंचे तो घरों की छतों से महिलाओं ने जोर से राहुल गांधी को आवाज दी। राहुल आवाज सुनकर रुक गए। महिलाओं ने पूछा कि उनको 1,500 रुपये मासिक पेंशन कब मिलेगी।

विज्ञापन


महिलाओं के सवाल पर राहुल ने कहा कि कांग्रेस अपना वादा जल्द पूरा करेगी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी दस गारंटियों में सूबे की महिलाओं को हर माह 1,500 रुपये पेंशन देने का वादा किया था। महिलाओं ने राहुल से उसी वादे को जल्द निभाने की बात कही। इससे पहले रास्ते में यात्रा के दौरान बच्चों ने बाहर से राहुल गांधी का नाम जोर से पुकारा। राहुल ने बच्चों की ओर टॉफियां फेंकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें