फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चमियाना अस्पताल में महिला की दुर्लभ एन्यूरिज्म सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने रचा इतिहास, फेफड़ों की नस में फूलने से महिला का सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
विज्ञापन

चंबा की महिला को चिकित्सकों ने दी नई जिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने एक महिला मरीज का जटिल ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी दी है।

चिकित्सकों ने चंबा जिले की एक 58 वर्षीय महिला की दुर्लभ बीमारी धमनी के एन्यूरिज्म का सफलतापूर्वक उपचार किया है। इससे महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। एन्यूरिज्म धमनी की दीवार में एक उभार या गुब्बारे जैसा फुलाव होता है, जो रक्त के दबाव के कारण बनता है। इसमें परक्यूटेनियस इंटरवेशन तकनीक का उपयोग कर महिला का ऑपरेशन किया गया। विभाग के हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. अरविंद कदोरिया ने बताया कि फेफड़ों की धमनी के एन्यूरिज्म का यह दुर्लभ मामला अस्पताल में आया था। इसका उपचार करना किसी चुनौती से से कम नहीं था।
विज्ञापन


कॉइल एम्बोलाइजेशन की परक्यूटेनियस प्रक्रिया से महिला का उपचार किया गया। इस बीमारी में रक्त वाहिकाओं की दीवारें कमजोर होने के बाद फूल जाती हैं और उनके फटने की संभावना रहती है। इसमें धमनी की दीवार में थैलीनुमा उभार बन जाता है। इससे रक्त के थक्के बनने, आसपास की संरचनाओं पर दबाव पड़ने और धमनी फटने का डर रहता है। डाॅ. कंदोरिया ने बताया कि चंबा की 58 वर्षीय महिला मरीज लंबे समय से खांसी, सांस फूलने और सीने में दर्द से परेशान थी। जांच में उसकी धमनी में 5 गुना 5 सेंटीमीटर का बड़ा पल्मोनरी आर्टरी एन्यूरिज्म पाया गया।
विज्ञापन



महिला को दे दी है अस्पताल से छुट्टी
डाॅ. अरविंद कंदोरिया ने बताया कि विभाग के मरीजों को रोग मुक्त बनाने के लिए डॉक्टर हर संभवन कोशिश करते हैं। संस्थान के बाद उन्नत उपकरण आने के बाद मरीजों को और बेहतर उपचार मिलेगा। डॉ. कंदोरिया और उनकी टीम ने महिला का 11 दिसंबर को ऑपरेशन किया गया। इस टीम में प्रो. संजीव असोत्रा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. विनय भारद्वाज, डॉ. रंजन वशिष्ठ और डॉ. अक्षत नेगी शामिल रही। मरीज को चार दिन अस्पताल में रखने के बाद छुट्टी दे दी है। महिला का एन्यूरिज्म पूर्ण रूप से ठीक हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें